सकलडीहा में आयोजित पीडीए की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के आंबेडकर नगर में शुक्रवार को पीडीए की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारी संख्या में दलित और पिछड़े समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभुनारायण सिंह यादव विधायक सकलडीहा और अर्जुन आर्या ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान डा.आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया।
सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि आठ साल में भाजपा ने दलिता और पिछड़ों को गुमराह किया। विकास के नाम पर जमकर लूट खसोट मची हुई है। जिला से लेकर प्रदेश में दलितो और पिछड़ों पर हर दिन हमला हो रहा है। मुस्लिम समाज को ऐनकेन डराने का काम किया जा रहा ह। धर्म और आस्था के नाम पर पूंजीपतियों को अमीर और गरीबों को और गरीब बनाया जा रहा है। वही शिक्षक नेता अर्जुन आर्या ने कहा कि दलित समाज को एकजुट हेाने की जरूरत है। वही सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि बीते कई दिनों से मंत्री से लेकर विधायक सरकार की आठ साल की उपलब्धि गिना रहे है। आज तक जिला मुख्यालय का विकास तक नहीं हो पाया। मेडिकल कॉलेज से लेकर अन्य विकास कार्य डंप है। तहसील से लेकर थाने के अधिकारी आम जनता को सिर्फ गुमराह कर रहे है। वक्ताओं ने दलित और पिछड़े समाज को एकजुट होने का आवाहन किया। इस मौके रोजन अली,गोबिंद सोनकर,लक्ष्मण पासवान,कमला प्रसाद,राजा चौहान,मायादेवी,महेन्द्र,सुनीता,चाखन यादव,अशोक चौहान,केशव राजभर,रविन्द्र यादव,अनिल सिंह यादव,सिंटू, अभय यादव, सुरेन्द्र यादव,सत्यप्रकाश यादव,भरतलाल यादव,मुनीलाल यादव,अशोक गुप्ता,दुलारे लाल,सियाराम सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।


