12.6 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

व्यापारी सुरक्षा गारंटी की मांग को लेकर लामबंद हुए व्यापारी

व्यापारी सुरक्षा गारंटी की मांग को लेकर लामबंद हुए व्यापारी

सकलडीहा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीओ और कोतवाल को सौपा पत्रक

बीते दिनों सकलडीहा में बंदी के दिन व्यापारी के दुकान में घुसकर दबंग ने किया था मारपीट

सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें की ओर से व्यापारी सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिया जाता है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन की शिथिलता के कारण दबंगों का हौसला बढ़ा हुआ है। बीते एक अप्रैल को बंदी के दिन एक दबंग युवक ने जनसेवा केन्द्र पर पहुंचकर दुकान में जमकर तोड़फोड किया। व्यापारी को मारपीट कर लहुलूहान कर दिया। घटना को लेकर व्यापारी सहमे हुए है। शुक्रवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल सीओ रघुराज और कोतवाल हरिनारायण पटेल से मिलकर सुरक्षा की मांग दोहराया है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग किया।
बीते मंगलवार को सकलडीहा कस्बा में सहज जन सेवा केंद्र संचालक कृष्ण कुमार गुप्ता से धरहरा गांव के एक मनबढ़ व्यक्ति ने एक अप्रैल को बंदी के दिन दुकान में घुसकर जमकर मारपीट किया। जिससे केन्द्र संचालक लहुलूहान होगया। संचालक का शीशा की रैक सहित अन्य हजारों के सामान नष्ट होगया। घटना से पूर्व दबंग युवक ने सीडीपीओ कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। कर्मचारियों को धमकी भी दिया। घटना को लेकर पीड़ित की ओर से तहरीर भी दिया गया। 24 घंटा बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबंग युवक का चालान कर इतिश्री कर लिया। व्यापारी के साथ दिनदहाड़े हुई घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारी सुरक्षा गारंटी की मांग को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल सीओ और कोतवाली पुलिस को पत्रक सौपा। सीओ रघुराज ने बताया कि हर हाल में व्यापारियों की सुरक्षा और सहयोग के लिये पुलिस तैयार है। युवक की अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। शीध्र ही ठोस कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण सोनी,सरोज सेठ,राजीव गुप्त,मनीष कुमार,राजेन्द्र,राकेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page