यात्रियों के लिए शौचालय तक नही है व्यवस्था
सकलडीहा। रेलवे स्टेशन पर सुविधाओ का घोर अभाव है। यहा यात्रियों के लिए बनाया गया पूर्व का शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। साथ ही उसमें पानी की भी कोई व्यस्था नही है। इससे यहा आने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगो का कहना है कई बार शिकायत की गई लेकिन आजतक इस ओर किसी ने ध्यान नही दिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय से पटना रेलवे रूट पर पड़ने वाला सकलडीहा रेलवे स्टेशन अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। यहा यात्रियों की सुविधा भगवान भरोसे चल रही है। यात्रियों के लिए दशकों पूर्व बनाया गया शौचालय क्षतिग्रस्त हो चुका है। साफ-सफाई के अभाव में यहा गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे यहा कोई भी यात्री नही जाता। शौचालय और पेशाब करने के इधर-उधर भटकना पड़ता है। खासकर महिला यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्री खुशहाल,रमेश यादव,सूरज राय का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। चेताया कि जल्द शौचालय का मरम्मत और साफ-सफाई नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
