एसडीएम ने आरसीसी सेंटर पंचायत भवन और जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न कार्यो का किया समीक्षा
एसडीएम कुंदन राज कपूर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए
सकलडीहा । जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तहसील सभागार में विभिन्न विकास कार्यो में हो रही समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा किया। इस दौरान शीध्र से शीध्र सड़क निर्माण,आरसीसी सेंटर और पंचायत भवन से लेकर जल जीवन मिशन की समस्या दूर कराये जाने का निर्देशित किया। चेताया कि इन प्रमुख कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।
एसडीएम कुंदन राज कपूर बताया कि तहसील क्षेत्र में तीन सड़क चन्दौली-सैदपुर,मुगलसराय-चहनियां,हिगुतर नादी,रामगढ़ का अंश निर्धारण हो चुका है। इसके बाद भी अगर कोई समस्या आ रही है तो ग्रामीणो के संग बैठक कर इसे दूर करे। वही जमीन के अभाव में आरआरसी सेंटर,पंचायत भवन,जल जीवन मिशन के रुके कार्यो को अबिलम्ब जमीन चिन्हित कर ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही आय, जाति, निवास,वरासत के कार्य बगैर देर किए रिपोर्ट लगाने को कहा। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी ।इस मौके पर तहसीलदार अजीत कुमार सिंह,अजय बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
