9.5 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

बगैर परमिशन संचालित आढ़तियों के खिलाफ टीन ने किया छापेमारी

बगैर परमिशन संचालित आढ़तियों के खिलाफ टीन ने किया छापेमारी

आढ़तियों की जांच पड़ताल करते हुए क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक वंदना सिंह के साथ इंस्पेक्टर

सकलडीहा।जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देश पर बगैर परमिशन संचालित अढ़ात संचालकों के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू किया गया है। इस क्रम में बीते दो दिनों से क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक वंदना सिंह के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के अढ़ातियों के यहां छापेमारी किया गया। मंडी समिति की शुल्क जमा नहीं करने पर सम्मन शुल्क जमा कराया गया। विभागीय छापेमारी से अढ़तियों में खलबली मची हुई है।
गेहूं की खरीद को लेकर शासन की ओर से सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद भी क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीद मानक के अनुरूप कम हो रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विपणन विभाग की टीम मंडी समिति के अधिकारियों और पुलिस फोर्स के साथ दिन रात छापेमारी शुरू कर दिया है। इस क्रम में क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक वंदना सिंह के नेतृत्व में टीम ने चहनिया,बलुआ, धानापुर,कमालपुर और सकलडीहा में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान दो अढ़तियों के ढ़ाई लाख और दूसरे अढ़तियों के यहां 1लाख 80 हजार सम्मन शुल्क जमा कराया गया। इसके अलावा अन्य अढ़तियों की मंडी समिति का परमिशन की जांच किया गया। इस बाबत क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि कही भी गेहूं सहित अन्य का स्टॉक बगैर परमिशन पाये जाने पर अढ़तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज और मंडी समिति का शुल्क की रिवकरी भी किया जायेगा। इसके अलावा राइस मिलरों की भी जांच किया जायेगा। इस मौके पर विपणन इंस्पेक्टर विनय द्विवेदी,विजय गुप्ता,प्रियंका पांडेय,रतन कृष्णम एस, शिव प्रकाश भारती, भूपेन्द्र सागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page