सुभासपा ने मार्च निकालकर प्रधानमंत्री का दिया धन्यवाद
तहसील मुख्यालय पर नायब तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सुभासपा कार्यकर्ता
सकलडीहा। भारतीय सुहेलदेव पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मार्च निकालकर जाति जनगणना कराये जाने की फैसले का केंद्र सरकार सरकार का सराहना किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के 22 सालों के संघर्ष की जीत बताया। नेताओ ने कहा जल्द ही बिहार और गुजरात की तर्ज पर शराब बंदी भी की जाएगी।
भारतीय समाज पार्टी के नेताओ ने कस्बा से मार्च निकालकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर 22 वर्षों के जाति जनगणना की मांग पर प्रधानमंत्री ने मोहर लगाई है। वही अन्य मांग एक समान शिक्षा अनिवार्य शिक्षा की मांग जारी है। बिहार और गुजरात की तर्ज पर यूपी में भी शराब बंदी की जरूरत है जो सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते आ रहे है। महिलाओ को 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। सुभासपा के लोगो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनन्द राजभर, महेंद्र राजभर, मनीषा सिंह,संजीव सिंह,मुन्नी देवी,सरिता राजभर, अरुण राजभर, विजय शंकर राजभर सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता रहे।
