पशु तस्करों की पीकअप सहित दो मवेशी बराम
सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम नोनार तुलसी आश्रम के समीप से एक पीकअप सहित दो पशुओं को बरामद किया है। वही पुलिस को देख पशु तस्कर फरार होगये। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है।
कोतवाली पुलिस मंगलवार की देर शाम नोनार तुलसी आश्रम कस्बा के समीप वाहनों की जांच में जुटी थी। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर बैरकेटिंग कर वाहनों की सधन तलाशी शुरू कर दिया। नहर के रास्ते से आ रहे पशु तस्कर पुलिस को देख वाहन छोड़ फरार होगये। पुलिस ने पीकअप सहित दो पशुओं को थाने लेकर आयी। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित किया है।
