सकलडीहा। इंटर कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षा आगामी 4 फरवरी से शुरू होगया है। प्रधानाचार्य कमलापति पाण्डेय ने बताया कि कक्षा 12 का भूगोल बालिका वर्ग का 4 फरवरी को सुबह 9 बजे से होगा तथा बालक वर्ग का 5 फरवरी को 9 बजे सुबह से होगा। वही जीव विज्ञान का बालक बालिका का 5 फरवरी को 9 बजे से होगा। रसायन विज्ञान वर्ग का 4 फरवरी को द्वितीय वर्ग का 09 बजे से होगा।
कमलापति पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए बिद्यालय प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने बच्चो से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का अनुचित सामग्री न लेकर आए। उन्होंने निर्धारित समय पर आने की अपील किया। इस मौके पर सत्यमूर्ति ओझा सहित अन्य शिक्षक रहे।
