टिमिलपुर गांव में जाने वाली मार्ग बंद पड़ी हुई
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में बीते दो साल से सड़क निर्माण हो रहा है। जिसके कारण जगह जगह नाला उंचा हो जाने के कारण गांव की आने जाने वाली मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य को लेकर नाराजगी जताया है।
सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में पुरानी हास्पीटल के समीप सड़क से ग्रामीण टिमिलपुर,घरचित,जल निगम कार्यालय सहित अन्य गांवों में लोग आसानी से आते जाते है।बीते छह माह से नाला बना दिये जाने के कारण लोगों का आवागमन बंद होगया है। ग्रामीणों को साइकिल और बाइक लेकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है। वही कई मार्ग भी बंद है। जिसके कारण कस्बावासियो को आने जाने में काफी असुविधा हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य में तेजी नही लाये जाने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,गोबिंद सोनकर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार,सुरेन्द्र यादव, प्रधान सकलडीहा मंजू वर्मा ने निर्माण कार्य में तेजी नही होने पर नाराजगी जताया है। उधर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि शीध्र ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।
