-8.6 C
New York
Tuesday, January 20, 2026

Buy now

रैपुरा विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ0 देवेंद्र प्रताप नेपाल में हुए सम्मानित

रैपुरा विद्यालय के प्रधानाध्यापक
डॉ0 देवेंद्र प्रताप नेपाल में हुए सम्मानित

सकलडीहा। विकास क्षेत्र में स्थित कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित कार्यक्रम में बुद्ध इंटरनेशनल आइकन एजुकेशन अचीवर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया । उनके विदेश की धरती पर सम्मानित होने पर शिक्षकों एवं क्षेत्रिय लोगों में हर्ष व्याप्त है।
नेपाल में स्थित लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित साउथ एशिया डेवलपमेंट इनिशिएटिवआध्यात्मिक विश्वविद्यालय पिथौरागढ़ ‘इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरा गढ़ छत्तीसगढ़ की ओर सेआयोजित कार्यक्रम में शिक्षा शोध साहित्यऔर समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों में शिक्षा संस्कृति महिला सशक्तिकरणऔर शांति स्थापना के प्रयासों को प्रोत्साहित करना था ।इस आयोजन में नेपाल भारत भूटान बांग्लादेशऔर श्रीलंका समेत कई देशों के प्रति निधियों ने भाग लिया सेमिनार में शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की दिशा में किया जा रहे प्रयासों पर विचार साझा किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति लवली शर्मा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मलिक रत्न शायब डीन बौद्ध अध्ययन संकाय बौद्ध विश्वविद्यालय लुम्बिनी रहे । डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह को पुरस्कार प्राप्त होने पर ग्राम प्रधान रैपुरा मनोज यादव पूर्व प्रधान संतोष यादव ग्राम प्रधान गौसपुर रविकान्त यादव पूर्व प्रधान वंशलोचन यादव आनन्द सिंह ‘ जेपी रावत ‘ नंदकुमार कुमार शर्मा जय प्रकाश यादव ‘हरिओम तिवारी ‘ शिवकुमार प्रजापति ‘ अशोक कुमार यादव ‘ प्रवीन कुशवाहा ‘ यशवर्धन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page