12.3 C
New York
Friday, March 20, 2026

Buy now

दो सप्ताह बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर काम पर लौटे लेखपाल

दो सप्ताह बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर काम पर लौटे लेखपाल

सकलडीहा। तहसील मुख्यालय पर दो दिनों से चल रहा था अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
पुलिस प्रशासन की ढ़ुलमुल रवैया को लेकर तहसील के राजस्व कर्मियों में भारी था आक्रेाश
सकलडीहा, तहसील क्षेत्र के हेतमपुर में कार्यरत लेखपाल विजय कुमार जायसवाल की ओर से बीते दिनों मिट्टी की अवैध खनन रोकने पर एक लोगों की ओर से मोबाइल पर गाली गल्लौज और जान से मारने की धमकी दिया गया था। जिसे लेकर लेखपाल की ओर से धानापुर में लिखित तहरीर दिया गया था। दो सप्ताह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर लेखपाल दो दिनों से कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे थे। बुधवार की देर शाम मुकदमा दर्ज होने पर लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा करते हुए काम पर लौट गये। लेखपाल संघ ने शीध्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया है।
हेतमपुर में बीते 15 मई को खनन हो रहा था। इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल विजय कुमार जायसवाल ने मौके पर जाकर काम रोकवा दिया।और जेसीबी का फोटो खींच लिया। लेखपाल का आरोप था कि इससे बौखलाए इकबाल पुर के प्रदीप सिंह ने फोन पर गाली-गलौच देते हुए मारने की धमकी दी। इसपर विजय जायसवाल ने यह जानकारी अपने संगठन को दिया। संगठन के लोगो ने धानापुर थाना पर तहरीर दिया।लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। इसपर लेखपाल संघ सकलडीहा तहसील परिसर में मंगलवार से कार्य बहिष्कार कर धरना पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन करने लगा। लेखपालो के आंदोलन से दबाव में आई पुलिस ने बुधवार की शाम को इकबाल पुर निवासी प्रदीप सिंह पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद लेखपाल काम पर लौट आए। लेखपालों के काम पर लौटने से ग्रामीणों को काफी सहुलियत मिली है।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page