डिप्टी एसपी रघुराज गरीब छात्रों को सहयोग राशी देते हुए साथ में समाजसेवी दुर्गेश सिंह
सकलडीहा। आवाजापुर के समजासेवी दुर्गेश सिंह भीक्षाटन कर गरीब बच्चों को शिक्षा की मुहिम से जोड़ने का लगातार कई वर्षो से प्रयासरत है। शुक्रवार को डिप्टी एसपी रघुराज के माध्यम से दो गरीब छात्राओं को पांच पांच हजार की आर्थिक मदद एडमिशन के लिये दिया। वही एक छात्रा को स्कूल आने जाने के लिये साइकिल वितरण किया गया। समाज सेवी के इस पहल का लोगों ने सराहना किया।
सकलडीहा सीओ रघुराज के हाथों से लक्ष्मणगढ़ निवासी छात्रा सोनाक्षी और तनुष्का को बीएससी में एडमिशन के लिए पांच पांच हजार की आर्थिक सहयोग प्रदान किया। वही अमावल निवासी किरण भारती को विद्यालय जाने के लिए साइकिल मुहैया करा गया। डिप्टी एसपी रघुराज ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन हो सकता है। समाजसेवी दुर्गेश सिंह का पहल लगातार कई वर्षो से किया जाना सराहनी है। निश्चित तौर पर इससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगा। समाजसेवी ने बीते कई दिनों से भीक्षाटन करके पैसा एकत्र किया। इस मौके पर समाजसेवी दुर्गेश सिंह, प्रधानाचार्य शशीधर पांडेय,उदय भान यादव,संजय,विजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
