प्राचीन शिव मंदिर के हैंडपंप के हुवा मरम्मत श्रद्धालुओं में खुशी
सकलडीहा ।कस्बा के प्राचीन शिव मंदिर के समीप लगें हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा था।वही मंदिर पूजारी दिलीप मिश्रा के साथ अन्य भक्तों ने इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों व ग्राम प्रधान से किया गया था। वही शनिवार को सुबह ही प्राचीन शिव मंदिर का हैण्डपम्प मरम्मत कर दिया गया जिससे मंदिर पर आने जाने वाले भक्तों को इससे काफी राहत मिल रहा है। बताया जाता है कि प्रतिदिन मंदिर पर आने जाने वाले दशनार्थी व ब्रती महिलाओं को पूजा पाठ व मंदिर में जल चढ़ाने के लिए काफी दूर जाकर पानी लेना पड़ता जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। परन्तु अब हैंडपंप की मरम्मत के बाद भक्तों को काफी सहुलियत मिल रही है।
