सकलडीहा कस्बा के टिमीलपुर में रविवार को देर शाम तक गांव का वार्षिक डीहबाबा का हवन पूजन किया गया।इस दौरान मंदिर के पुजारी द्वारा दर्जनों धार भरा कलश लेकर पूरा गांव का प्रभात फेरी किया गया।उसके बाद हवन पूजन व आरती किया गया।इस दौरान दर्शनिया रामजी जीत राय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव के डीह बाबा का पूजन हवन किया गया वही टिमिलपुर गांव के काली माता का पूजन गुरुवार को किया जाएगा। यह पूजा इस लिए किया जाता है कि गांव में शांति अमन चैन बना रहे।किसी तरह की प्रकृति आपदा न हो व पूरा गांव खुशहाल रहे।इस मौके पर मंदिर के पुजारी लाल जी यादव,व पंडित शिवजनम चौबे ,मुन्ना चौहान, काशी यादव,बाबूलाल यादव,बुल्लू यादव,होरी लाल यादव,सिहोरी यादव,सुनील चौहान,मारकंडे यादव,जितेंद्र चौहान,घनश्याम, कैलाश यादव ,राजेश यादव, अखिलेश यादव, रामकृत यादव, बृजेश यादव , अच्छेलाल यादव,रिंकू यादव,सहित गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।


