सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गोपालीपुर नहर के समीप शनिवार की देर शाम बाइक की आमने सामने टक्कर होगयी। जिसमें दुदौली गांव निवासी राजगीर मिस्त्री 55 वर्षीय अमीन राय की मौके पर मौत होगयी। वही दुसरा बाइक सवार 20 वर्षीय युवक मिथुन राय गंभीर रूप से घायल होगये। घटना की सूचना मिलते की डेढ़ावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को सकलडीहा सीएचसी लेगयी। जिसमें डाक्टरों ने राजगीर मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल युवक को जिला हॉस्पिटल से ट्रामासेंटर के लिये रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया। बलुआ घाट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया।
दुदौली गांव निवासी राजगीर मिस्त्री 55 वर्षीय अमीन राय रानेपुर में काम करने गये हुए थे। शनिवार की देर शाम वापस घर जाते समय गोपालीपुर गांव के समीप से सामने से आ रहे मिथुन राय की बाइक से आमने सामने टक्कर होगयी। टक्कर इतना जोरदार था कि राजगीर मिस्त्री की मौके पर ही मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों को सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंची। जहां राजगीर मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। वही घायल युवक को सकलडीहा सीएचसी से जिला हास्पीटल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद राजगीर मिस्त्री की पत्नी पूनम देवी, बेटी गुड़िया बेटा लवकुश और शेरू का रोते रोते बुरा हाल था। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। इस बाबत कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर प्रधान अरविंद राय,मुरली,पिंटू पाल सहित अन्य मौजूद रहे।
