टिमिलपुर में सवरी माता और राम लक्ष्मण की टूटी मंदिर व गेट
सकलडीहा। टिमिलपुर स्थित महेश्वर मंदिर के समीप बीस वर्ष पूर्व माता सवरी और भगवान राम और लक्षमण की मूर्ति स्थापित हुआ था। बीते दो माह पूर्व हाइवे और नाला निर्माण के दौरान मंदिर का कुछ हिस्सा और गेट तोड़ दिया गया। तोड़ने से पूर्व भगवान की मूर्ति और सवरी माता की मूर्ति बगल के भवन में रख दिया गया है। दो माह से अधिक समय होने के बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से जर्जर मंदिर और गेट का निर्माण आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। जिसे लेकर बनवासी भक्तों में आक्रोश है। मंदिर का निर्माण शीघ्र पूरा नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
टिमिलपुर में प्राचीन शिव सरोवर के समीप महेश्वर मंदिर,दुर्गा माता मंदिर,संतोषी माता मंदिर,विश्वकर्मा मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर,राम जानकी मंदिर,हनुमान मंदिर और माता सवरी और राम लक्ष्मण की मूर्ति वर्षो पूर्व स्थापित हुआ था। हाइवे के निर्माण के दौरान सवरी माता मंदिर तोड़ने से पूर्व मंदिर में स्थापित मूर्ति को हटाकर दूसरे भवन में रख दिया गया। वही मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत बनी गेट भी तोड़ दिया गया। दो माह से अधिक समय बाद भी गेट निर्माण और मंदिर निर्माण कार्य अधूरा होने से बनवासी भक्तों में आक्रोश है। महेन्द्र बनवासी, लखन,शंकर बनवासी आदि ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण होने के बाद भी मंदिर और गेट निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। मूर्ति की भी स्थापित नहीं किया गया है। शीघ्र कराये जाने की मांग किया।
