सकलडीहा तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में चार समस्याओं का हुआ निस्तारण
तहसील दिवस पर फरियाद सुनते हुए अधिकारीगण
सकलडीहा। एसडीएम कुंदन राज कपूर के नेतृत्व में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान फरियादियेां की कुल 47 प्रार्थना पत्र में चार समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं को टीम बनाकर निस्तारण का निर्देश दिया गया।
एसडीएम कुंदन राजकपूर ने बताया कि समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। राजस्व मामलों का टीम बनाकर निस्तारण करें। आईजीआरएस के मामलों में कोरमपूर्ति नही किया जाय। अंत में बिजली,पीडब्ल्यूडी और जल जीवन मिशन के तहत हो रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने व समस्याओं का निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, सीओ स्नेहा तिवारी, नायब तहसीदार दिनेश चन्द्र शुक्ल,बीडीओ विजय कुमार सिंह,पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव,बीडीओ धानापुर विजय कुमार,एसडीओ सीयाराम यादव,सीडीपीओ विमलेश कुमार पाल सहित अन्य रहे।
