-3.4 C
New York
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

पागल कुत्ते ने दरोगा सहित दर्जनों ग्रामीणों को काटकर किया लहू लुहान

पागल कुत्ते ने दरोगा सहित दर्जनों ग्रामीणों को काटकर किया लहू लुहानसकलडीहा कोतवाली में दरोगा गोपाल तिवारी के पैर में कुत्ता काटने की जानकारी देते हुएसकलडीहा। कुत्तों के आतंक से बीते कई दिनों से कस्बा सहित आसपास के लोगों में दहशत है। शनिवार को सुबह एक पागल कुत्ते ने कोतवाली आवास में सो रहे एक दरोगा सहित दर्जनों ग्रामीणों को दौड़ाकर काट लिया। घटना के बाद से कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सकलडीहा सीएचसी पर दरोगा सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने इजेक्शन लगवाया। लगातार कुत्तों के हमलावर होने से ग्रामीण भयभीत है। जिला प्रशासन से कार्रववाई किये जाने की मांग किया है।
कोतवाली के दरोगा 56 वर्षीय गोपाल तिवारी अपने कमरे में सुबह सोये हुए थे। उठकर मच्छरदानी हटा रहे थे। अचानक पागल कुत्ते ने उनके पैर को पकड़कर नोंचने लगा। दरोगा के चिल्लाने पर पुलिस कर्मियों ने दौड़कर पागल कुत्ते से छुटकारा दिलाया। कुत्ता भागते हुए रास्ते में कई ग्रामीणों को काटा। जिससे कस्बा में अफरा तफरी का माहौल होगया। कुत्तों ने महिलाओं के साथ बच्चों पर भी हमला बोला। सीएचसी पर सुबह से ही कुत्तों की सूई लगवाने के लिये भीड़ जुटा रहा। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव ने बताया कि कुत्तों के हमले से कई लोगो घायल हुए थे। जिन्हें मलहम पट्टी के बाद एंटी रैबिज का सूई लगाया गया।
इनसेट में
दरोगा सहित दो दर्जन ग्रामीणों को लगा इंजेक्शन
कुत्तों के हमले से शनिवार को सकलडीहा सीएचसी पर कोतवाली के दरोगा 56 वर्षीय गोपाल तिवारी के साथ सकलडीहा कस्बा के 28 वर्षीय दीपक, 3 वर्षीय फरहान, 35 वर्षीय सीता देवी,42 वर्षीय लक्ष्मण,15 वर्षीय अंश कुमार,46 वर्षीय रामाश्रय,40 वर्षीय उषा देवी,25 वर्षीय अभय, 22 वर्षीय दीपक 3 वर्षीय अंकुश,22 वर्षीय गोविंद, 15 वर्षीय शमशेर टिमिलपुर,9 वर्षीय प्रिंस कुत्ते के हमले से घायल हुए। इसके अलावा भोजापुर के 66 वर्षीय भिरगू ,बरठी की 18 वर्षीय प्रियांशी और उकनी की 3 वर्षीय ऋषिकेश, 14 वर्षीय साधना हथियानी ,नागनपुर के 55 वर्षीय हरिद्वार,दुर्गापुर के 16वर्षीय निहाल,पदुमानाथपुर के 40 वर्षीय अशोक,ओड़वली के 40 वर्षीय लीलावती,भोजापुर के 25 वर्षीय दीनदयाल,बरठी के 18 वर्षीय विशाल 18 और 32वर्षीय राहुल,बथावर 30 वर्षीय बाला को रैबिज इंजेक्शन का सूई शनिवार को लगाया गया।
Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page