ब्लॉक मुख्यालय पर बरसात के पानी से जलभरॉव
पानी की निकासी की समस्या को लेकर एक्सीइएन विद्युत विपिन कुमार निरीक्षण करते
सकलडीहा।बिजली उपकेन्द्र में बारिश और खेतों की पानी से बीते एक सप्ताह से झील में तब्दील होगया है। जिसके कारण बिजली अधिकारी से लेकर कर्मचारी परेशान है। पानी निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने के कारण सड़क पर बैठकर कार्य करने के लिये मजबूर है। वही बिजली उपकेन्द्र की पानी ब्लॉक मुख्यालय में घुस जाने से अधिकारी परेशान है।
तहसील मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय होने के बाद भी बिजली उपकेन्द्र में बीते एक सप्ताह से पानी निकासी की समस्या से अधिकारी और कर्मचारी परेशान है। बारिश और खेतों की रास्ते रजवाहा की पानी से बिजली उपकेन्द्र झील में तब्दील होगया है। तहसील और ग्रामीण उपकेन्द्र के साथ बिजली थाना में पानी लगा हुआ है। जिसके कारण कर्मचारी से लेकर अधिकारी सड़क के किनारे बैठकर कार्य करने को मजबूर है। बिजली उपकेन्द्र की पानी ब्लॉक मुख्यालय में चले जाने से ब्लॉक मुख्यालय में जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न होगया है। ब्लॉक और बिजली विभाग की अधिकारियों ने पानी निकासी के लिये दिन रात जुटे हुए है। हालाकि अभी तक पानी निकासी की उचित समाधान नहीं हेा पाया है। जिसे लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी परेशान है। एक्सीइन विपिन कुमार ने बताया कि पानी निकासी के लिये पाइप और मोटर लगाया गया है। शीघ्र ही जलभरॉव की समस्या से निजात मिलेगा।
