सकलडीहा पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के समापन पर प्रमाण पत्र देते हुए अतिथि
सकलडीहा।सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग चंदौली और सकलडीहा पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता कार्यक्रम के तहत छात्रों को प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मुख्य अतिर्थि जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी डॉ शैलेंद्र दुबे और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि रूप में जिला उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी डॉ शैलेंद्र दुबे ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण की उपादेयता एवं रोजगार से जुड़े हुए महत्व को स्पष्ट किया । उन्होंने कहा कि यदि भारत विश्व की बड़ी महाशक्ति बनी है । तो प्रत्येक व्यक्ति को खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र युवाओं केा बड़े स्तर पर रोजगार मिला हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने अपने वह अध्यक्षीयउद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को स्वरोजगार एवं युवा सशक्तिकरण को मजबूत करता है। इस कार्यशाला में प्रतिभा करने वाले सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक कनकलाता दुर्गा प्रसाद, उप प्राचार्य प्रो दयानिधी सिंह यादव ,डॉ अनिल तिवारी दयाशंकर सिंह यादव ,प्रो विजेंदर सिंह, डॉ राजेश यादव ,अजय कुमार यादव,डॉ अनिल तिवारी, रीता वर्मा, रेनू जायसवाल रही। कार्यक्रम का संचालन यज्ञ नाथ पांडेय ने किया।
