सकलडीहा। भारतीय अवस्थी किसान संगठन ने शुक्रवार को सकलडीहा अधिशासी अभियंता कार्यालय पर विरोध जताया। आरोप लगाया कि क्षेत्रीय अवर अभिंयता किसान नेताओं के साथ फोन पर दुर्व्यवहार किया। कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। अंत में पत्रक देकर समस्याओं से अवगत कराया।
आवाजापुर में 260 केवीए का ट्रासफार्मर लगा हुआ है। गुरुवार को जब सप्लाई गांव में शुरू नही हुई तो जेई दालचंद को फोन किए।और बिजलीं आपूर्ति शुरू न होने का कारण पूछा। किसान नेता कमलेश का आरोप है कि इसपर जेई पूरी तरह भड़क गए।और अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया।जेई के दुर्व्यवहार की सूचना कमलेश सिंह ने संगठन के साथियों को दी।इसपर किसानों में आक्रोश फैल गया।और किसान नेता शुक्रवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुचकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता विपिन कुमार कहना है किसान नेताओ ने अभद्रता की शिकायत की है। मामले की जांच किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालो में कमलेश सिंह उर्फ टनमन सिंह,अखिलेश यादव,राजेश सैनी,मृत्युंजय यादव,भगवान दास,आसमान दास सहित अन्य किसान और किसान नेता रहे।
