विकास खंड सभागार में किसानों को किट वितरण करते हुए जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव व बीडीओ विजय सिंह
सकलडीहा। विकास खंड के नवनिर्मित सभागार में मक्का विकास योजना अर्न्तगत जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान श्री अन्न फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। इस दौरान मक्का फसल को बढ़ावा देने के लिये जोर दिया गया।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि श्री अन्न योजना के तहत सरसो,चना,मटर,मसूर की मिनी कीट के बीजों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। राजकीय कृषि बीज गोदाम पर मिनी किट का वितरण का निर्देश दिये गये है। कहा कि मक्का की खेती से किसानों को काफी फायदा हो सकता है। इसके लिये सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान 8 किग्रा के 70 मसूर के पैकेट, 50 सरसों के पैकेट 2 किग्रा, 14 पैकेट चना 16 किग्रा,15 मटर पैकेट 20 किग्रा का किट वितरण किया गया। वही खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने किसानों को दलहनी और तिलहनी की खेती पर मिलने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस मौके पर इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव,एडीओ आईएसबी हवलदार यादव,एडीओ एजी विनय मिश्रा बीज प्रभारी गौतम मौर्य,श्रवण कुमार,अनिल सिंह,नीरज सिंह गौतम, विनोद प्रखर चौबे,रूचि,सौम्या,खुसबू,मुसाफिर प्रजापति अजय सिंह,कौशल राय सहित अन्य किसान रहे।
