तहसील स्तरीय अधिकारियों के नही आने पर भड़के एसडीएम
तहसील दिवस पर फरियाद सुनते हुए एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर की अध्यक्षता में शनिवार को सकलडीहा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में तहसील स्तरीय अधिकारियों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताया। इस दौरान कुल 53 प्रार्थना पत्र में 8 का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने चेताया कि आगामी दिनों तहसील दिवस में तहसील स्तरीय अधिकारी के नहीं आने पर रिपोर्ट डीएम को भेजा जायेगा। शेष प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल,राजेन्द्र प्रसाद,बीडीओ विजय कुमार सिंह,विजय कुमार,एसडीओ बिजली सियाराम यादव,पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव सहित अन्य रहे।
