-3.4 C
New York
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा घायल

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा घायल

सकलडीहा से वापास घर जाते समय विशुनपुरा गांव के सामने पिकअप की हुई जोरदार टक्कर

कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में दोनों को अपने वाहन से उठाकर सीएचसी ले गयी

सकलडीहा केातवाली कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव घायल को जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप कमालपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत होगयी। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होगया है। सूचना पर पहुंची केातवाली पुलिस ने घायल युवक को जिला हास्पीटल में इलाज के लिये भर्ती कराया है। वही दूसरे युवक की शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेजा है। घटना के बाद पिकअप चालक मौका देख फरार होगया है। पुलिस सीसी टीवी कैमरा के माध्यम से वाहन की तलाश में जुट गयी है।
कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर गांव निवासी 22 वर्षीय आजाद कुमार सक्सेना और 25 वर्षीय रोहित कुमार उर्फ हलचल सकलडीहा सघन तिराहा से अपने गांव छित्तमपुर लौट रहे थे। विशुनपुरा गांव के समीप पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। कोतवाली पुलिस ने दोनों युवक को आनन फानन में अपने वाहने से सीएचसी ले गये। जहां डॉक्टरों ने आजाद कुमार सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। रोहित कुमार की हालत गंभीर हालत होने पर जिला हास्पीटल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक की मौत होगयी है। जिसका शव को पीएम के लिये जिला मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। वही दूसरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज चल रहा है।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page