वरिष्ठ चिकित्सक के निधन पर मंत्री ने जताया शोक
सकलडीहा। कस्बा के वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी 70 वर्षीय डा.शंकर स्वामी का वाराणसी के एक निजी हास्पीटल में निधन होगया। रविवार को सुबह सकलडीहा कस्बा के नागेपुर स्थित आवास से अंतिम शव यात्रा निकली। शव यात्रा में सैकड़ों जनप्रतिनिधि और व्यापारी शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर घर पहुंचकर चिकित्सक के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। चिकित्सक के निधन पर पत्नी मंजू स्वामी, पुत्र डा.अरूण स्वामी पुत्री,रत्ना,अर्चना,वंदना और शारदा सहित परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। इस मौके पर डा.आनंद विद्यार्थी,डा.अजय गुप्ता,प्रधान सुरेन्द्र यादव,विजय प्रताप सिंह,अतुल जायसवाल,अविनाश शर्मा,कमलेश यादव,दिलीप गुप्ता,श्याम बहादूर भारती,रोहित जायसवाल,उधव महाराज ,विजय विश्वकर्मा, विकास जायसवाल,रमेश चौरसिया, टमाटर,राकेश,राजेश,डॉ. बलबीर मौर्या सहित अन्य रहे।
