-3.2 C
New York
Tuesday, January 20, 2026

Buy now

सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में महीनों से जलभरॉव से नाराजगी

सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में महीनों से जलभरॉव से नाराजगी

सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान गंदा नाला की पानी से भरा पड़ा

सकलडीहा। शासन की ओर से लगातार खेल और खिलाड़ियेां के उत्सावर्धन के लिये लगातार जुटी हुई है। इसके बाद भी सकलडीहा इंटर कॉलेज का सबसे बड़ा खेल मैदान महीनों से बरसात और गंदा नाला के पानी से भरा पड़ा हुआ है। खेल मैदान पूरी तरह से घासफूस और झांड झंखाड से पटा हुआ है। जिससे आसपास गांव के ग्रामीणों और युवाओं को खेल आयोजन और टहलने की असुविधा हो रही है। विद्यालय के एनसीसी,स्काउट गाइड और छात्रों को भी समस्या हो रही है। इसके बाद भी तहसील और जिला प्रशासन अनजान बने हुए है। जिसे लेकर गांव के युवाओं में भारी आक्रेाश है। समस्या का समाधान कराये जाने की मांग किया है। जबकि कॉलेज प्रशासन की ओर से कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है।
सकलडीहा इंटर कॉलेज जनपद की सबसे प्राचीन विद्यालय है। यहां पर छात्रों के साथ हजारों की संख्या में छात्रायें भी पढ़ने के लिये आती है। विद्यालय में एनसीसी के साथ स्काउट गाइड का आयोजन चलता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन होता है। बीते चार पाच सालों से कॉलेज के खेल मैदान में बरसात का पानी भर जाने से छह से सात माह तक खेलकूद से लेकर विभिन्न प्रकार के आयोजनों बंद हो जाता है। यहां तक कि कस्बा सहित आसपास गांव के लोगों सुबह शाम टहल भी नहीं पाते है। खेल मैदान बीते कई माह से गंदा नाला और बरसात के पानी से भरा हुआ है। गांव के दीपक श्रीवास्तव,सूरज सेठ,संतोष राय,साबिर अली,मुकीद आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से खेल मैदान की समस्या दूर कराये जाने की मांग किया। इस बाबत प्रबंधक पंकज पांडेय ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया है।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page