सकलडीहा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेल रूट पर स्थित सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर 17.30 लाख की लागत से ट्रैक मैंन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रेस्ट रूम बन रहा है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नही किया जा रहा है। इसके निर्माण में प्रयोग होने वाली ईंटे सहित मैटेरियल दोयम दर्जे की है। लोगों ने इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग उठाई है। चेताया कि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक मैन आवास निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर विभागीय अधिकारी भी अनजान है। गांव के पर बच्चा सिंह,श्यामसुंदर सिंह,पनारू सिंह सहित क्षेत्रीय लोगों निर्माण कार्य को लेकर आक्रोश है। इनलोगों का कहना है। इसमें लगने वाले ईट सहित मैटेरियल दोयम दर्जे के है।इसकी शिकायत भी रेलवे के विभिन्न हेल्पलाइन पर की गई। लेकिन अधिकारी इसको नजरअंदाज कर रहे है। इनलोगों ने इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग किया है। चेताया कि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जवाब देने से सीनियर सेक्शन इंजिनियर महेन्द्र कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जायेगा।
