9.6 C
New York
Friday, March 20, 2026

Buy now

दो सप्ताह बाद भी टूटी जल निगम की पाइप की नहीं हुई मरम्मत

दो सप्ताह बाद भी टूटी जल निगम की पाइप की नहीं हुई मरम्मत

नागेपुर स्थित काली माता मंदिर के समीप टूटी जल निगम की पाइप

सकलडीहा। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की कई बार पाइप टूटने से पेयजल आपूर्ति बार बार बाधित हो जा रहा। बीते दो सप्ताह से नागेपुर काली माता मंदिर के समीप जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से टूटी पाइप मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। उपभोक्ताओं को दूषित पानी और बार बार पाइप टूटने से आक्रोश है। जिला प्रशासन से पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा में तीन साल से सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों बार जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति ठप होगया था। मरम्मत के बाद पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ताओं को दूषित और दुर्गंध भरी पानी सप्लाई होने से लोग बिमार हो रहे है। बीते दो सप्ताह से काली माता मंदिर के समीप सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया है। कई बार मरम्मत होने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। कस्बा में पेयजल की समस्या से महिलायें परेशान है। दूषित पानी के कारण स्नान ध्यान के लिये ठंड में पानी की समस्या से लोग जूझते रहे। कस्बा के व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की ओर से ठेकेदार की मनमानी ढंग से कार्य करने पर आक्रोश जताया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। इस बाबत अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि मेन रोड पर टूटी पाइप का कार्यदायी संस्था की ओर से मरममत कराया जायेगा। मरम्मत चल रहा है।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page