सकलडीहा बूथ पर एसडीएम कुंदन राज कपूर निरीक्षण करते हुए साथ में सुपरवाइजर
सकलडीहा। सकलडीहा विधान सभा में एसआईआर के बाद 54 हजार 470 मतदाताओं का नाम काट दिया गया है। जिसमें से 25 हजार 201 मतदाताओं को नोटिस भेजने की कवायद शुरू कर दिया गया है। रविवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुंदन राज कपूर सहित तहसील स्तरीय अधिकारियों ने बूथ पर पहुंचकर प्रकाशित मतदाताओं की सूची का जानकारी लिया। बीएलओ को मतदाताओं की सूची बोलकर सुनाने का निर्देश दिया। इस दौरान नाम संशोधन,नाम बढ़ाने और नाम कटवाने के बारे में फार्म भरने व दावा आपत्ति संबधित जानकारी लिया।
सकलडीहा विधान सभा में एसआईआर के बाद कुल 54 हजार 470 नाम काट दिया गया है। जिसमें से 11 हजार 565 अनुपस्थित मतदाता है। जो कहीं और रहते है। इसके अलावा 10 हजार 108 मृतक मतदाता थे। जिनका नाम हटा दिया गया है। 24 हजार 910 मतदाता कहीं और सिफ्टेंड होगये है। 6777 डबल मतदाताओं के नाम भी हटा दिया गया है। 1110 मतदाताओं का अन्य कारणों से पता नहीं चल पा रहा है। शेष 2 लाख 89 हजार 55 मतदाताओं की सूची प्रकाशित किया गया है। जिसमें से 25 हजार 201 मतदाताओं का कोई व्योरा नहीं मिलने पर नोटिस भेजने की कवायद तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुंदन राज कपूर,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,बीईओ अवेधश राय,बीडीओ विजय कुमार सिंह सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारियों ने बूथों पर सुरविजन किया। इस दौरान गांव के मतदाताओ को प्रकाशित मतदाता सूची को बोलकर सुनाने को निर्देशित किया। कहा कि किसी भी प्रकार की बीएलओ और सुपरवाईजारों का क्षम्य नहीं होगा। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि 6 फरवरी तक नोटिस का जबाब बीएलओ द्वारा लिया जायेगा। सभी गांव के लोगों को मतदाता सूची के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर निर्वाचन कार्यालय के अमरेन्द्र श्रीवास्तव,ओमप्रकाश,महेन्द्र गुप्ता,भवेश त्रिपाठी सहित अन्य बीएलओ मौजूद रहे।
