सकलडीहा सघन तिराहा पर किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ जुटे किसान यूनियन के पदाधिकारी
सकलडीहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह और प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह का मंगलवार को सकलडीहा सघन तिराहा पर दारा विश्वकर्मा के आवास पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरहरा पहुंचकर किसान नेता देवमणि चतुर्वेदी के घर पहुंचकर श्रद्धांजली सभा में शामिल हुए। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन को किसानों की समस्या पर जमकर भड़ास निकाला। समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह और प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को तमाम योजना का लाभ दिलाये जाने का दावा कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। किसानों की भूमि अधिग्रहण के नाम पर जबरजस्ती बुल्डोजर चलाया जा रहा है। न तो मुआवजा दिया जा रहा है। न तो किसानों को क्षतिपूर्ति किया जा रहा है। किसानों को गेहूं की खेती के समय खाद बीज के लिये भटक रहे है। सिर्फ किसानों को सम्मान निधि का लड्डू देकर किसानों का हक बिचौलिये लूट रहे है। पूरे जिले में किसान अपनी समस्याओं को लेकर तहसील दिवस से लेकर समाधान दिवस पर चक्कर काट रहे है। इसके बाद भी अधिकारी अनजान बने है। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। अंत में धरहरा किसान नेता देवमणि चतुर्वेदी के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजली सभा में शामिल हुए। इसके पूर्व किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर किसान नेता मिर्जापुर जिलाध्यक्ष कंचन फौजी,विजेन्द्र यादव,दारा विश्वकर्मा, कन्हैया मौर्या, श्रवण मौर्या,डा.राजीव,चन्द्रभान सिंह,प्रभाकर,रामाश्रय यादव,रमाशंकर सिंह,हकीम,छोटू,गोपाल,गंगा राम,बाबूलाल,सन्नी राय,अशोक यादव,अवधेश यादव आदि रहे।
