सकलडीहा।संत रविदास जयंती की उपलक्ष्य में बुधवार की देर शाम दस लाख की लागत से धरहरा आंबेडकर बस्ती में टीन सेड का ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने लोकापर्ण किया गया। इस मौके पर मेरा संविधान मेरा गौरव पर चर्चा किया गया। इस मौके पर प्रधान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास से हर वर्ग का कल्याण किया जा रहा है। लगातार विश्व स्तर पर देश में धर्म और आस्था का सम्मान बढ़ा है। संत रविदास ने देश में जात पात का भेदभाव को मिटाने का काम किया। संत महात्माओं की प्रेरणा से ही समाज का भला हो सकता है। इसके पूर्व दस लाख की लागत से धरहरा आंबेडकर बस्ती में संत रविदास के जंयती पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने टीन सेड का लोकापर्ण किया। कहा कि ग्राम प्रधान के प्रयास से गांव में लगातार विकास की कड़ी जुड़ रहा है। इस मौके पर ग्राम श्वेता सिंह,भाजपा नेता अमित सिंह,विजय गुप्ता,अमित तिवारी,नान्हक पांडेय,विश्वनाथ,कल्लू सिंह,संतोष सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

