9.6 C
New York
Friday, March 20, 2026

Buy now

एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने पर सकलडीहा में मचा हाहाकार

एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने पर सकलडीहा में मचा हाहाकार

डीएम की निर्देश के बावजूद सघन तिराहा और ब्लॉक रोड पर नही जुटा कनेक्शन

देर शाम तक नयी मोटर लगाकर चालू कराने में जुटा रहा विभाग इसके बाद भी पेयजल की समस्या

पेयजल समस्या को लेकर सकलडीहा कस्बावासी विरोध प्रदर्शन करते हुए

सकलडीहा। आगामी 4 मार्च को होली का पर्व है। बीते एक सप्ताह से जल निगम की मोटर जल जाने के कारण पेयजल आपूर्ति कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में पूरी तरह ठप है। शुक्रवार को सुबह पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि जल निगम विभाग और हाइवे निर्माण कराये जाने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बावासी बीते एक साल से पेयजल की समस्या से प्रतिदिन जूझ रहे है। जबकि डीएम ने बीते दिनों तहसील दिवस पर समस्या का निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया था।
जलजीवन मिशन के तहत हर गांवों में पानी टंकी निर्माण का भले ही दावा किया जा रहा है। लेकिन हकीकत में कई गांवों में आधा अधूरा टंकी निर्माण के कारण ग्रामवासी शुद्ध पेयजल की एक एक बूंद के लिये तरह रहे है। बीते एक सप्ताह पूर्व टिमिलपुर स्थित जल निगम की पानी टंकी से सकलडीहा,नागेपुर,तेन्दुई,सिरोहुपुर,ईटवा, दुर्गापुर सहित अन्य गांवों में जाने वाली पेयजल आपूर्ति मोटर जल जाने के कारण ठप है। जबकि आगामी 4 मार्च को होली का पर्व है। बीते सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत करने पर डीएम ने समस्या दूर कराये जाने का निर्देश दिया था। बाबजूद पेयजल आपूर्ति बंद होने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेताया कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन और सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे। इस बाबत अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि नयी मोटर लगाकर चालू कराया गया। पु:न शार्ट हो गया है। प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति शुरू कराया जायेगा। इस मौके पर विरोध जताने वालों में गोबिंद सोनकर,नरेन्द्र जायसवाल,विजय प्रताप जायसवाल,अजीत,रमेश चौरसिया,विकास,महेन्द्र,सुरेश गुप्ता,कौशल जायसवाल सहित अन्य रहे।
इनसेट में……
दो दो ट्यववेल होने के बाद भी एक ट्यूववेल बना शोपीश
जलनिगम की टंकी को भरने के लिये सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में जल निगम की ओर से दो दो ट्यूववेल लगा हुआ है। इसके संचालन के लिये सोलर लाइट के अलावा दोनों ट्यववेल पर जनरेटर की सुविधा है। लेकिन प्रथम ट्यववेल की कनेक्शन नहीं जोडे जाने के कारण द्वितीय ट्यूववेल की मोटर जलने से बीते एक सप्ताह से पेयजल की समस्या गहरा गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी भड़ास जताया।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page