-3.4 C
New York
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

पेयजल आपूर्ति के लिये व्यापारियों के साथ विधायक ने दिया धरना

पेयजल आपूर्ति के लिये व्यापारियों के साथ विधायक ने दिया धरना

दस दिनों से पेयजल आपूर्ति सकलडीहा कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में ठप

जनरेटर,सोलर लाईट होने के बाद भी कनेक्शन नहीं होने से शोपीश बना प्रथम ट्यववेल

धरना स्थल पर एसडीएम कुंदन राजकपूर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और कांग्रेस महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना को आश्वासन देते

सकलडीहा। टिमिलपुर स्थित जल निगम की दो दो ट्यववेल लगा हुआ है। एक ट्यूववेल की मोटर जल गया है। दूसरे ट्यूववेल का कनेक्शन नहीं हुआ है।जिससे बीते दस दिनों से सकलडीहा कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है। रविवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना जलनिगम कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम कुंदन राज कपूर ने देर रात तक पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान व्यापारियों ने जल निगम विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।
सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण के कारण बीते एक साल से कस्बावासी पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। नागेपुर काली माता मंदिर और ईटवा श्रीपत ब्रम्हबाबा गेट से कनेक्शन बंद होने से एक साल से पेयजल आपूर्ति ब्लॉक रोड पर ठप है। वही बीते दस दिनों से जल निगम की द्वितीय ट्यववेल की मोटर जल जाने से सकलडीहा कस्बा,नागेपुर,टिमिलपुर,तेन्दुई,सिरोहुपुर,ईटवा, दुर्गापुर में पेयजल आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मचा हुआ है। जबकि आगामी 4 मार्च को होली का पर्व है। पेयजल की समस्या को लेकर डीएम और एसडीएम को अवगत कराया। बाबजूद पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में व्यापारी धरना पर बैठ गये। थोड़ी देर बाद सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव भी धरना स्थल पर पहुंचकर धरना पर बैठ गये। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम कुंदन राज कपूर विभागीय जेई के साथ मौके पर पहुंचे। शाम तक पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। व्यापारियों ने चेताया कि विभाग की ओर दो ट्यूववेल का संचालन शुरू नहीं किया तो सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,मुकेश कुमान नंदन,राजेन्द्र प्रसाद,अभय यादव रिंकू,ऋषि जायसवाल,अशोक कुमार,ऋतुराज,आकाश मोदनवाल,संजय जायसवाल,मंटू सिंह,पिंटू चौरसिया,गोबिंद जायसवाल,विट्टूल,भोदू सहित अन्य ग्रामीण रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page