कैबिनेटमंत्री अनिल राजभर से कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह
सकलडीहा। सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार की ओर से आगामी 7 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इसको लेकर डेमोक्रेटिक बार के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से मिलकर मुख्य अतिथि के लिये आग्रह किया। मंत्री ने दोपहर बाद शपथ ग्रहण समारोह में आने का भरोशा दिया। इस दौरान होली की मंत्री ने जनपदवासियों के साथ अधिवक्ताओं को होली की बधाई दिया।
सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की नव नियुक्त अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 7 मार्च को तहसील सभागार में आयोजित है। इसको लेकर अधिवक्ताओं की ओर से तैयारी तेज कर दिया गया है। सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंत्री से मिलकर मुख्य अतिथि पद के लिये आमंत्रण सौपा। वही विशिष्ठ अतिथि कुंदन राज कपूर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव रहेंगे। अंत में मंत्री अनिल राजभर ने जनपदवासियों सहित पूरे जिले के समस्त अधिवक्ता, पत्रकार और समाजसेवीयों को होली की बधाई दिया। आवास पर पहुंचे बुर्जुग और महिलाओं को मिठाई और गुलाल अबीर लगाकर आर्शीवाद लिया। इस मौके पर अध्यक्ष डेमोक्रेटिक बार जर्नादन मिश्रा,रतेन्द्र राजभर,सूरज सिंह,अरविंद राजभर,रामप्यारे राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

