सर्वम सेवा संस्थान ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
सकलडीहा तहसील क्षेत्र के बथावर ग्राम सभा में सर्वम सेवा संस्थान ने एक विशाल स्वास्थ्य शिविर मेगा कैंप का आयोजन किया। इस दौरान शिविर में कस्बे सहित अन्य कई गांव से लोगों ने पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।आयोजन संस्थापक मीनाक्षी भट्टाचार्य और संचालक संजय भट्टाचार्य के माध्यम से इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। ग्राम सभा के समाजसेवी राजेश कुमार के सौजन्य से सभी ग्राम वासियों को दवा सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उत्साहित व जागरूक किया। इस शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवेश शर्मा व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती चौरसिया बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष पांडे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर करण सिंह त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पार्वती शर्मा व जनरल फिजिशियन डॉक्टर गणेश सिंह के साथ आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर पल्लव प्रजापति सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। वहीं सभी मौजूद मरीजों की जांच के दौरान निशुल्क दवा वितरण किया गया। व लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। जिससे भविष्य में सभी को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। संस्थापक मीनाक्षी भट्टाचार्य ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धांत पर चलते हुए गरीब असहाय परिवार को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई है। उन्होंने आश्वासन भी दिया कि यह सेवा संस्था भविष्य में भी जनहित में ऐसे कार्य सदैव करती रहेगी ।वहीं समाजसेवी राजेश कुमार ने सर्वम सेवा संस्था से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी और भी योजनाओं को ग्राम सभा में लाने का कार्य करते रहेंगे जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलता रहे।इस दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह रहा यही नहीं कस्बावासियों ने समाजसेवी राजेश कुमार की खूब भूरी भूरी सराहना करते रहे। इस मौके पर कार्यकर्ता हिमांशु त्रिपाठी अखिलेश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
