-2.5 C
New York
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

महिलाए आज समाज को दे रही सही दिशा-स्नेहा

महिलाए आज समाज को दे रही दिशा-स्नेहा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

सीओ बोली महिलाए हर क्षेत्र में निकल चुकी है आगे

कार्यक्रम का शुभारंभ करती सीओ स्नेहा तिवारी

सकलडीहा। क्षेत्र के खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। ‘सशक्त महिला–सशक्त समाज’ विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल से लगभग 1200 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी और मुख्य वक्ता प्रियंका मुखर्जी (प्रधानाचार्य, गुरुकुलम स्कूल, मुगलसराय) ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संध्या यादव (जिला चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर), संगीता (सहायक अध्यापक), शिल्पी चौरसिया, सरोज (प्रधान मथेला), निदेशक प्रेमचंद और ज्ञान प्रकाश भी उपस्थित थे।
इस दौरान समाज के विकास में योगदान देने वाली महिला ग्राम प्रधानों और महिला कल्याण विभाग के सहयोग से रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने सामाजिक सरोकारों पर आधारित प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिनकी सराहना की गई।
मुख्य वक्ता प्रियंका मुखर्जी ने कहा कि आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय देते हुए नए आयाम स्थापित कर रही हैं। सहायक अध्यापक संगीता ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शारीरिक दिव्यांगता सफलता में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने आत्मविश्वास, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज और परिवार दोनों को नई दिशा देने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नारी शक्ति मिशन, विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में ज्ञान प्रकाश ने महिलाओं को परिवार और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने तथा नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। निदेशक प्रेमचंद ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए महिलाओं से समाज और परिवार के समग्र विकास का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, सुपरवाइजर आकाश मौर्य, चिंतामणि, संभा, कविता, सरोज प्रधान मथेला, रानेपुर सरोज, संध्या यादव, शिल्पी चौरसिया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page