कांस्य पदक से बबली को जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया सम्मनित
कांस्टेबल बबली जीते के बाद कांस्य पदक दिखाते हुए।
सकलडीहा। ताजपुर गांव की बहू कांस्टेबल बबली को जम्मू कश्मीर पुलिस प्रशासन ने कांस्य पदक से किया सम्मानित व कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद दी गई प्रोन्नति वहीं परिजनों व ग्रामीणों में खुसी का माहौल। जानकारी के अनुसार ताजपुर गांव निवासी बच्चन कनौजिया के तीन पुत्र हैं सबसे बड़ा पुत्र राहुल कुमार जो कोल इंडिया डिपार्मेंट में सेक्शन अस्सिटेंट पद पर सिंगरौली में तैनात है वहीं दूसरा पुत्र रोहित कनौजिया रामनगर 36 वी वाहिनी में सिपाही के पद पर तैनात है सबसे छोटा पुत्र अभिषेक वाराणसी के विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है वहीं दूसरे पुत्र रोहित कनौजिया का विवाह इलाहाबाद के मांडा गांव निवासी शिवअचल की सबसे छोटी पुत्री से 22 अप्रैल 2025 को विवाह संपन्न हुआ था वही वर्तमान में कांस्टेबल बहु बबली कानपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है जो की विगत दिनो ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (AIPSCB) के तत्वावधान में खेल कूद का आयोजन किया गया था।यह खेल जम्मूकश्मीर में खेला गया है।इस ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्टस खेलकूद में कांस्टेबल बबली का भी चयन हुआ था जिसमें बबली ने इस स्पोर्ट खेलकूद में तलवारबाजी में विजेता घोषित हुई।इस दौरान विजेता बबली को जम्मू कश्मीर पुलिस प्रशासन ने कांस्य पदक देकर सम्मानित किया।वही कांस्टेबल बबली को हेड कांस्टेबल पद पर नियुक्ति किया गया। इस खुशी के माहौल पर पूरे परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल बना रहा है कांस्टेबल बबली के ससुर बच्चन कनौजिया को माला फूलों से स्वागत भी किया गया है।इनसेटपति रोहित ने बताया कि ये बहुत गर्व की बात है आज इस जीत से मैं ही नही मेरे समाज व पूरे पुलिस विभाग का सर सम्मान से ऊंचा हुवा है और शेष ऐसे ही अन्य राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय खेलो में पुनः प्रतिभाग करती रहेगी।



