नागेपुर स्थित काली मंदिर के समीप कूडा़ करकट का लगा अंबार
सकलडीहा। चैत्र नवरात्र का पर्व शुरू है । इसके बाद भी साफ सफाई और कूड़ा करकट के अंबार जगह जगह होने के कारण महिलाओं में काफी आक्रोश है। आरोप है कि हाइवे निर्माण कराये जाने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से जेसीबी से खोदकर कूड़ा करकट मंदिर और दुकान के समीप छोड दिया जा रहा है। जिससे आने जाने वाली महिलाओं और पूजा पाठ करने वालों को काफी समस्या हो रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन की ओर से चैत्र नवरात्र में विशेष रूप से अभियान चलाकर साफ सफाई कराये जाने का निर्देश है। जिस क्रम में ग्राम सभा की ओर से प्रतिदिन साफ सफाई नागेपुर में कराया जा रहा है। वही हाइवे निर्माण कराये जाने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क के किनारे सर्विस रोड बनाना तो दूर नाला के समीप कूड़ा करकट खोदकर मंदिर और दुकानों के समीप छोड़ दिया जा रहा है। जिससे आने जाने वालों को काफी समस्या हो रही है। ग्रामीण पप्पू सिंह, संतोष गुप्ता,अजीत राय, निरंजन जायसवाल, चिंटू जायसावाल आदि ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था की मनमानी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कूड़ा करकट हटवाने की मांग किया है।
