2.4 C
New York
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

चंदा बांध की साफ सफाई को लेकर किसानों ने सौपा पत्रक

चंदा बांध की साफ सफाई को लेकर किसानों ने सौपा पत्रक

तहसील दिवस पर किसानों ने समस्या को लेकर पत्रक देते हुए

सकलडीहा। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 36 प्रार्थना पत्र में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं को निस्तारण का अधिकारियों का निर्देश दिया। तहसील दिवस पर किसानों से जुड़ी समस्या के निदान के लिये बंधी डिविजन के अधिकारी नहीं होने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताया।
घरचित,टिमिलपुर,ताजपुर सहित विभिन्न गांव के किसानों ने तहसील दिवस में पहुंचकर चंदा ड्रेन की साफ सफाई की मांग उठाया। किसान नेता रामअवतार सिंह,अभय यादव रिंकू ने कहा कि चंदा ड्रेन की साफ सफाई के लिये कई बार अधिकारियों को बताया गया। बाबजूद विभागीय अधिकारी सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे है। डे्रन की साफ सफाई नहीं होने से किसानों की फसल जलमग्न हो जा रही है। यह डे्रन सकलडीहा होते हुए ओड़वली, पदुमनाथपुर तेनुवट होते हुए अगहरबीर बहुरिया नदी में जाती है। लेकिन डे्रन की वर्षो बाद भी साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति किया जाता है। इसके पूर्व अन्य फरियादियों ने राजस्व संबधित समस्या से अवगत कराया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने विभागीय अधिकारियो को समस्या का समाधान कराये जाने का निर्देश दिया। अंत में 36 में दो समस्या का निस्तारण कराया गया। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद,दिनेश चन्द्र शुक्ल,बीडीओ विजय कुमार सिंह,बीईओ अवधेश राय,पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत पवन दूबे,राजेश सिंह सहित अन्य रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page