हनुमान जयंती पर नागेपुर पंचमुखी और ओड़वली दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर भंडारें का आयोजन
नागेपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भंडारें में प्रसाद ग्रहण करते हुए भक्तजन
सकलडीहा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को पूरा सकलडीहा कस्बा के नागेपुर स्थित प्रतिष्ठित पंचमुखी हनुमान मंदिर से लेकर ग्रामीण इलाकों के हनुमान मंदिर पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह की विशेष आरती से शुरू हुआ उत्सव देर शाम विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर जगह जगह भजन कीर्तन के साथ हजारों की संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।
उत्सव का मुख्य केंद्र पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा रही। गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ जब शोभायात्रा कस्बे की सड़कों पर निकली, तो पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ और जय हनुमान के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। केवल मुख्य कस्बा ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में बजरंगबली का मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर में पुजारियों द्वारा विशेष आरती और अनुष्ठान संपन्न हुए। धार्मिक कार्यक्रमों की पूर्णाहुति शाम को एक विशाल भंडारे के साथ हुई। पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस भंडारे में कस्बे और समीपवर्ती गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों ने व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।इस मौके पर पुजारी महेन्द्र यादव,अशोक कुमार,रामजनम चौबे,अखिलेश तिवारी,पप्पू यादव,कमलेश यादव,सुरेन्द्र यादव,भरत यादव,दिलीप गुप्त, केके सानी,अर्जुन यादव,संतोष राय,बागी यादव सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


