Home चंदौली भाजपा ने आठ साल में जनता को सिर्फ किया गुमराह:प्रभु नारायण सिंह यादव

भाजपा ने आठ साल में जनता को सिर्फ किया गुमराह:प्रभु नारायण सिंह यादव

0
भाजपा ने आठ साल में जनता को सिर्फ किया गुमराह:प्रभु नारायण सिंह यादव
भाजपा ने आठ साल में जनता को सिर्फ किया गुमराह:

सकलडीहा में आयोजित पीडीए की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के आंबेडकर नगर में शुक्रवार को पीडीए की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारी संख्या में दलित और पिछड़े समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभुनारायण सिंह यादव विधायक सकलडीहा और अर्जुन आर्या ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान डा.आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया।
सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि आठ साल में भाजपा ने दलिता और पिछड़ों को गुमराह किया। विकास के नाम पर जमकर लूट खसोट मची हुई है। जिला से लेकर प्रदेश में दलितो और पिछड़ों पर हर दिन हमला हो रहा है। मुस्लिम समाज को ऐनकेन डराने का काम किया जा रहा ह। धर्म और आस्था के नाम पर पूंजीपतियों को अमीर और गरीबों को और गरीब बनाया जा रहा है। वही शिक्षक नेता अर्जुन आर्या ने कहा कि दलित समाज को एकजुट हेाने की जरूरत है। वही सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि बीते कई दिनों से मंत्री से लेकर विधायक सरकार की आठ साल की उपलब्धि गिना रहे है। आज तक जिला मुख्यालय का विकास तक नहीं हो पाया। मेडिकल कॉलेज से लेकर अन्य विकास कार्य डंप है। तहसील से लेकर थाने के अधिकारी आम जनता को सिर्फ गुमराह कर रहे है। वक्ताओं ने दलित और पिछड़े समाज को एकजुट होने का आवाहन किया। इस मौके रोजन अली,गोबिंद सोनकर,लक्ष्मण पासवान,कमला प्रसाद,राजा चौहान,मायादेवी,महेन्द्र,सुनीता,चाखन यादव,अशोक चौहान,केशव राजभर,रविन्द्र यादव,अनिल सिंह यादव,सिंटू, अभय यादव, सुरेन्द्र यादव,सत्यप्रकाश यादव,भरतलाल यादव,मुनीलाल यादव,अशोक गुप्ता,दुलारे लाल,सियाराम सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

Previous article किराना दुकान में शार्ट-सर्किट से 4 लाख का सामान जलकर खाक
Next article अप्रैल से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page