Home क्राइम पांच लाख के आभूषण सहित 20 हजार की नगदी चोरी

पांच लाख के आभूषण सहित 20 हजार की नगदी चोरी

0
पांच लाख के आभूषण सहित 20 हजार की नगदी चोरी

पांच लाख के आभूषण सहित 20 हजार की नगदी चोरी

रमरेपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के रमरेपुर गांव में रविवार की देर रात चोरों ने दो घरों में घुस कर करीब 5 लाख के सोने चांदी के आभूषण सहित 20 हजार नगदी चोरी कर चंपत होगये। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस तहरीर लेकर घटना की जांच में जुट गयी है। डेढ़ावल चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
रमरेपुर गांव के अजय कुमार सिंह वाराणसी के डीएलडब्ल्यू में रहते है। जो गार्ड के पद पर तैनात है। पत्नी अंजनी सिंह और बेटी सुरभी सिंह और स्वाति सिंह भी इनके साथ रहती है। गांव में पट्टीदारी में शादी होने के कारण गहना और पैसे एक कमरे में रखा हुआ था। चोरों ने घर पर कोई नहीं होने का फायदा उठाते हुए अजय सिंह के घर में आगे से घुस गये। कमरे का ताला तोड़कर आसानी से सोने की तीन अंगूठी, दो चैन, हार,दो झुमका, पैजनी,पायल,बिछुवा, चांदी की हार सेट और सोने की दो बाली सहित बीस हजार नगदी लेकर चंपत होगये। इन्हीं के सामने शिवकुमार राय के घर में भी घुसकर दो सोने की चैन,तीन अंगूठी सहित कीमती कपड़े लेकर फरार होगये। सुबह शिवकुमार अपने पुराने घर पर पहुंचा तो ताला और आलमारी टूटा देख हैरान होगया। जब ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो अजय सिंह के मकान का भी दरवाजा खुला देख हैरान होगये। तत्काल डेढ़ावल चौकी पुलिस को सूचना देकर अजय सिंह को भी सूचित किया। सूचना पर पहुंचे अजय सिंह के घर में सामान बिखरा देख हैरान हो गये। दो घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। इस बाबत डेढ़ावल चौकी प्रभारी जनक सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के बाबत तहरीर मिली है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा

Previous article विशाल व्यापारी सम्मान एवं होली मिलन समारोह संपन्न
Next article सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्रों ने विधान सभा में दिया भाषण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page