ब्लॉक मुख्यालय के पीछे जाने वाली मार्ग पर इंटर लॉकिंग कार्य करते हुए
सकलडीहा।क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के आग्रह पर सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय के पीछे जाने वाली मार्ग को ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने इंटर लॉकिंग कराया। लम्बे समय से ग्रामीणों की ओर से मार्ग बनाये जाने की मांग किया जा रहा था। इंटर लॉकिंग और सीवर पाइप लगाये जाने से ग्रामीणों को काफी सहुलियत मिली है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के पहल का सराहना किया है।
सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय मार्ग लम्बे समय से खराब पड़ा हुआ था। इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालय के पीछे जाने वाली मार्ग खराब थी। बरसात के दिनों में दोनों मार्ग पर आने जाने में काफी असुविधा हुई। जिसके लिये ग्रामीणों ने कई बार मांग उठाया। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने ब्लॉक मुख्यालय मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग से कराया। लेकिन ब्लॉक मुख्यालय के पीछे जाने वाली मार्ग जर्जर पड़ा था। विधायक के पहल पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने क्षेत्र पंचायत से करीब दो सौ मीटर इंटर लॉकिंग मार्ग और सीवर पाइप का निर्माण कराया। मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहुलियत हुई है। गांव के गुड्डू यादव,भूट्टन,पिंटू,अभिषेक,शरद यादव,मनोज, मुन्ना राजभर आदि ने जनप्रतिनिधियों के पहल का सराहना किया है। ग्रामीणों ने ब्लॉक मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाये जाने की मांग किया है। इस बाबत ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि शीध्र ही ब्लॉक मुख्यालय से लेकर ब्लॉक मार्ग का सुंदरीकरण हर स्तर पर किया जायेगा। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,सचिव पवन दूबे, सुरेन्द्र यादव,गुलाब मौर्या सहित अन्य मौजूद रहे।
