Home चंदौली सड़क के किनारे खोदा गया गड्ढा बड़ी हादसा को दे रहा दावत

सड़क के किनारे खोदा गया गड्ढा बड़ी हादसा को दे रहा दावत

0
सड़क के किनारे खोदा गया गड्ढा बड़ी हादसा को दे रहा दावत
सड़क के किनारे खोदा गया गड्ढा बड़ी हादसा को दे रहा दावत

सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर ईटवा प्राथमिक विद्यालय के समीप मोबाइल कंपनी की ओर से खोदा गया गड्ढा

सकलडीहा। मोबाइल कंपनी की ओर से आये दिन सड़क के किनारे मशीन से गड्ढा खोदकर छोड़ दिये जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर स्थानीय तहसील प्रशासन के लोग अनजान बने हुए है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग पर गड्ढा खोदकर ठेकेदारों द्वारा छोड़ दिये जाने से कभी भी बड़ी हादसा हो सकता है। प्राइवेंट कंपनी के ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने की मांग किया है।
आये दिन प्राइवेट मेाबाइल कंपनी की ओर से सड़क के किनारे केबिल डालने के लिये मशीन से खोदाई किया जाता है। जिसके कारण अक्सर जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाती है। जिससे गांवों में पेयजल आपूर्ति कई दिनों तक ठप हो जाता है। मोबाइल कंपनी की ओर से खोदा गया गड्ढा काम होने के बाद भी पाटा नही जाता है। ऐसे में रातों में पैदल से लेकर साइकिल सवार बाइक सवार और बड़ी वाहनों के दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इस तरह के कई गड्ढा सकलडीहा, ईटवा,नागेपुर आदि गांव कस्बा के मुख्य मार्ग पर खोदकर पाटा नहीं गया है। गांव के प्रधान गुलाब मौर्या, सुरेन्द्र यादव, विजय चौहान,अशोक कुमार आदि ग्रामीणों ने प्राइवेट मोबाइल कंपनी के ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। जिला प्रशासन से इस प्रकार के खोद गड्ढे को तत्काल पाटने की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page