Home चंदौली अधिवक्ताओं ने समस्याओं का निस्तारण का उठायी मांग

अधिवक्ताओं ने समस्याओं का निस्तारण का उठायी मांग

0
अधिवक्ताओं ने समस्याओं का निस्तारण का उठायी मांग
अधिवक्ताओं ने समस्याओं का निस्तारण का उठायी मांग

सकलडीहा। सकलडीहा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की शुक्रवार को अधिवक्ता भवन में बैठक हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासनसे विभिन्न समस्याओं की निस्तारण की मांग को लेकर एकजुट दिखे। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन को पत्रक के माध्यम से अवगत कराते हुए समस्या का निस्तारण की निस्तारण की मांग किया।
सकलडीहा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 38(2) के प्रार्थना पत्रों और अंश सुधार के लिये ऑनलाइन आवेदन करने पर भी लेखपालों की ओर से रिपोर्ट देने में हीला हवाली किया जाता है। इसके अलावा एसडीएम न्यायिक की ओर से 38(2) की पत्रावलियों का निस्तारण नही किया जा रहा है। यही नही 38(2) की पत्रावलियों को अपने पटल पर रोके रखा जाता है। तत्कालीन एसडीएम अनुपम मिश्रा ने चकबंदी न्यायालय शुरू कराये जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी चकबंदी न्यायालय के लिये तहसील में स्थान नहीं मिलने से निस्तारण कार्य बाधित पड़ा हुआ है। चकबंदी की समस्याओं को लेकर फरियादियों को बार बार जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ा रहा है। अधिवक्ताओं ने लेखपालों की ओर से तहसील के बाहर जगह जगह दुकानों पर अवैध रूप से कार्यालय का संचालन करने और प्राइवेट लोगों के माध्यम से मनमानी वसूली किये जाने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन को पत्रक सौपते हुए समस्या का निस्तारण और तहसील परिसर में साफ सफाई की मांग किया। इस मौके पर बार अध्यक्ष अशोक कुमार यादव,नितिन तिवारी,पंकज सिंह, राजकुमार सिंह,अखिलेश यादव सहित अन्य रहे।

Previous article सकलडीहा में कालरात्रि की सजायी गयी झांकी
Next article अज्ञात वाहन के टक्कर से युवक जख्मी,जिलाअस्पताल रेफर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page