Home चंदौली शराब की दुकान खोले जाने केा लेकर महिलाओं ने जताया विरोध

शराब की दुकान खोले जाने केा लेकर महिलाओं ने जताया विरोध

0
शराब की दुकान खोले जाने केा लेकर महिलाओं ने जताया विरोध
शराब की दुकान खोले जाने केा लेकर महिलाओं ने जताया विरोध

चतुर्भुजपुर में शराब की दुकान को लेकर विरोध जताते हुए महिलायें

साकलडीहा। चतुर्भुजपुर स्थित अंग्रेजी और बियर की कंपोजिट दुकान को लेकर महिलाओ में आक्रोश है। सोमवार को महिलाएं सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगया कि शराबी शराब पीकर फब्तियां कस रह रहे है। और बच्चे नशे के आदि हो रहे है। ऐसे में यहा से शराब दुकान कही और ले जाया जाय।
चतुर्भुजपुर में अंग्रेजी और बियर की कंपोजिट दुकान खुली है। यह दुकान चतुर्भुजपुर,तुलसी आश्रम मार्ग पर चल रही है। सोमवार को महिलाएं इस दुकान के विरोध मे उतर आई। इनका कहना था कि शराब दुकान इधर खुल जाने से लड़कियों और महिलाओ का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शराबी शराब के नशे में धुत होकर अनाप-शनाप बोल रहे है। शिकायत के बाद भी अधिकारी अनजान बने हुए है। शराबी आसपास के लोगो से गाली-गलौच से भी बाज नही आ रहे है। चेताया कि जबतक शराब की दुकान हटाई नही जाती तबतक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।इस संबंध में पूछे जाने पर आबकारी निरीक्षक दीपक ओझा ने बताया कि दुकान मानक के अनुसार खुली है। लिहाजा इसमे परिवर्तन संभव नही है। धरना प्रदर्शन में ग्राम प्रधान अरबिंद यादव,सन्नी गुप्ता,पन्ना देवी,सरिता देवी,यशोदा,बिन्दा,रामवंती देवी,गीता देवी,मुन्नी देवी,मालती, मेनका देवी, सुनीता देवी, बिन्दा देवी,राधिका,सरिता यादव,सरोज देवी,बृजबिहारी,सुशीला, चिंता,बिक्षित सहित अन्य महिलाएं और पुरूष रहे।

Previous article स्वस्थ शुरुआत आशापूर्ण भविष्य- डॉ अरुण स्वामी
Next article मोदी योगी की सरकार ने सनातन धर्म को विश्वस्तर दिलायी पहचान: अनिल राजभर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page