Home चंदौली मोदी योगी की सरकार ने सनातन धर्म को विश्वस्तर दिलायी पहचान: अनिल राजभर

मोदी योगी की सरकार ने सनातन धर्म को विश्वस्तर दिलायी पहचान: अनिल राजभर

0
मोदी योगी की सरकार ने सनातन धर्म को विश्वस्तर दिलायी पहचान: अनिल राजभर
मोदी योगी की सरकार ने सनातन धर्म को विश्वस्तर दिलायी पहचान: अनिल राजभर

महरानी गांव में आयोजित श्रीरामजन्मोत्सव कार्यक्रम पर संबोधित करते हुए कैंबिनेट मंत्री अनिल राजभर

सकलडीहा। क्षेत्र के तुलसी आश्रम के समीप महरानी गांव में आदर्श युवक कीर्तन समिति की ओर से भगवान श्रीराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे गांव में समिति की ओर से भगवा झंडा लहराया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म से विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति और परंपरा को पहचान मिली है। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराये जाने का भरोशा दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने विश्व स्तर पर सनातनी धर्म परंपरा और संस्कृति की पहचान दिलाया। लाखों करोड़ों लोगों ने प्रयागराज के महाकुंम्भ में स्नान कर विश्व रिकार्ड कायम किया। कहा कि भारतीय संस्कृति,परंपरा और देशवासियों को कुचलने वाले गाजियों पर प्रतिबंध होने लगा है। आज फिर से गांव गांव में भारतीय सनातन धर्म का परचम लहराने लगा है। इसके पहले भगवान श्रीराम मंदिर पर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना किया। अंत में ग्रामीणों की समस्या सुनकर समाधान कराये जाने का भरोशा दिया। कहा कि आज जो कुछ हूं और बोल रहा हूं आपके बदौलत है। आप सभी की हर समस्या का समाधान किया जायेगा। इस मौके पर मंहत सिंह,शिव मंगल बियार,विजय पांडेय,राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटववा,रंजय पांडेय, विनोद पटवा,पप्पू सिंह,अमरजीत राजभर,गिरधारी राजभर,मिश्री राजभर,दीपू सिंह सहित अन्य ग्रामीण और महिलायें मौजूद रही।

Previous article शराब की दुकान खोले जाने केा लेकर महिलाओं ने जताया विरोध
Next article 18 लाख की गबन के आरोप में पूर्व प्रधान की जमीन हुई कुर्क
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page