Home चंदौली 18 लाख की गबन के आरोप में पूर्व प्रधान की जमीन हुई कुर्क

18 लाख की गबन के आरोप में पूर्व प्रधान की जमीन हुई कुर्क

0
18 लाख की गबन के आरोप में पूर्व प्रधान की जमीन हुई कुर्क
18 लाख की गबन के आरोप में पूर्व प्रधान की जमीन हुई कुर्क

एसडीएम के निर्देश पर पूर्व प्रधान की वैधानिक अंश सरकार के खाते में कुर्क

2015 से 2020 तक के कार्यकाल में शौचालय में गबन का लगा था आरोप

तहसील के संग्रह विभाग में पूर्व प्रधान की कुर्क की कार्रवाई में जुटे राजस्व संग्रह विभाग कर्मी

सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के बहेरी गांव के पूर्व प्रधान रामा राम पर कार्यकाल के दौरान शौचालय निर्माण में 18 लाख से अधिक धन का गबन का आरोप लगा था। वसूली के लिये विभाग की ओर से तहसील प्रशासन को आरसी जारी कर दिया गया। तहसील प्रशासन की ओर से समस्त कार्रवाईयों के बाद पैसा जमा नहीं करने पर पूर्व प्रधान की वभनियांव स्थित भूमि में वैधानिक अंश को कुर्क कर लिया गया। तहसील प्रशासन के इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है। कुर्क जमीन को 21 दिन बाद नीलम किया जाएगा।
धानापुर विकास खण्ड के बहेरी गांव के 2015 से 2020 तक रामा राम पुत्र नौमी राम ग्राम प्रधान थे। आरोप है कि पूर्व प्रधान इस दौरान शौचालय निर्माण में 18 लाख 9 हजार 630 रूपया का गबन का आरोप लगा था । ग्रामीणो की शिकायत पर जांच हुई तो मामला सत्य पाया गया। जिसपर गबन किए हुए धन को जमा करने का उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिया। लेकिन प्रधान पैसा जमा नही किया। इसपर विभाग की ओर से आरसी जारी कर दिया गया। संग्रह विभाग की ओर से कईबार नोटिस देने के बाद भी प्रधान नजरअंदाज करते रहे। उसके बाद वारंट भी जारी हुआ। लेकिन प्रधान फरार हो गए। इसपर उनकी बभनियाव रायपुर मौजा में अराजी न.1066 में रकबा 0.081 को कुर्क कर लिया गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कुर्क जमीन को 21 दिन बाद नीलम कर दी जाएगी।

Previous article मोदी योगी की सरकार ने सनातन धर्म को विश्वस्तर दिलायी पहचान: अनिल राजभर
Next article महिला मेंठो को बीडीओ ने पहचान पत्र किया वितरण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page