Home क्राइम पुलिया के समीप गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत

पुलिया के समीप गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत

0
पुलिया के समीप गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत
पुलिया के समीप गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत

चतुर्भुजपुर अमावल मार्ग पर आए दिन फसकर गिर रहे लोग

अमावल चतुर्भुजपुर मार्ग पर धसी पुलिया

सकलडीहा।क्षेत्र के चतुर्भुजपुर-अमावल मार्ग पर स्थित पुलिया के समीप गड्ढा हो जाने से आवागमन करने वाले लोगों के लिये दुर्घटना को दावत दे रहा है। आए दिन लोग इसमे फसकर गिर रहे है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। जिससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
चतुर्भुजपुर स्थित माइनर पर बनी पुलिया करीब 6 माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया के स्लैब धस चुका है। इससे सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। अमावल कि ओर से आने वाले वाहन चालकों को गड्ढा नीचे होने की वजह से दिखाई नही दे रहा है। जिससे वाहन चालक गड्डे में फसकर चोटिल हो रहे है। ग्रामीण बच्चा सिंह,घनश्याम सिंह,पनारू सिंह ने बताया पुलिया धस जाने से अब बड़े वाहन नही निकल पा रहे। वही बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। रात में यह समस्या और विकराल रूप ले रही है। वाहन चालक तो छोड़िए ट्रेन पकड़ने व उतरकर आने वाले यात्री इसी गड्ढे में फसकर गिर रहे है। कई लोगों को तो गंभीर चोट भी आ चुकी है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही इतनी है कि निर्माण तो दूर यहा सावधान का बोर्ड तक नही लगाया गया। इस संबंध में जेई सुदामा यादव का कहना है कि इस वित्तीय वर्ष में शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। स्वीकृत मिलते ही निर्माण कराया जाएगा।

Previous article सोशल मिडिया पर भ्रामक खबरे समाज और राष्ट्र के लिये घातक
Next article आधी और पानी से रातभर गुल रही कई क्षेत्रों की बिजलीं
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page