Home क्राइम अज्ञात कारणों से ढ़ाई बीघा गेहूं की बोझ जलकर राख

अज्ञात कारणों से ढ़ाई बीघा गेहूं की बोझ जलकर राख

0
अज्ञात कारणों से ढ़ाई बीघा गेहूं की बोझ जलकर राख
अज्ञात कारणों से ढ़ाई बीघा गेहूं की बोझ जलकर राख

पीथापुर गांव में खेत में मढ़ाई के लिये रखा गेहूं की बोझ में लगा आग के पास जुटी भीड़

सकलडीहा।कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव में मढ़ाई के लिए रखा ढ़ाई बीघा का गेंहू सोमवार की दोपहर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया। लेकिन सफल नही मिली। सूचना पर पहुची फायर बिग्रेड के आने से पूर्व गेंहू जल चुका था। पीडित किसान के पास मात्र वही एक साल का जीवकोपार्जन का सहारा था। जिला प्रशासन से सहयोग की मांग किया है।
पीथापुर गांव निवासी सुनील पाठक गेंहू की कटाई करने के बाद बोझ बनाकर खेत मे एक जगह मढ़ाई के लिए एकत्रित किए हुए थे। तभी दोपहर में अज्ञात कारणों से खेत मे आग लग गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गेंहू का ठूठ जलते -जलते खेत मे रखा सुनील पाठक का ढ़ाई बीघा का गेंहू का बोझ जलने लगा । ग्रामीणो ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा के कारण पूरा गेंहू का बोझ जल गया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुची लेकिन तबतक पूरी गेंहू का बोझ राख हो चुका था। पीड़ित किसान सुनील पाठक ने बताया कि यही एक साल का जिवकोपार्जन का सहारा था। इससे परिवार के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है।

Previous article पेयजल की समस्या को लेकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन
Next article नर्सरी से कक्षा 8 तक के समय में हुवा बदलाव
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page